Tuesday, 3 December 2013

ICC वनडे टीम के कप्तान बने धोनी पर कोहली को जगह नहीं.

आईसीसी ने इस साल के लिए अपनी वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. महेंद्र सिंह धोनी इस टीम के कप्तान चुने गये हैं वहीं शिखर धवन और रविंद्र जडेजा को भी चुना गया है पर इस टीम पर सवाल खड़े हो गए हैं. वजह है टीम में विराट कोहली का न होना.विराट कोहली ने कुल 23 वनडे मैच खेले जिसमें 40.52 की औसत से 689 रन बनाए. इसमें दो शतक भी शामिल हैं.
आईसीसी की 12 सदस्यीय एकदिवसीय टीम में सात देशों के खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है. धोनी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें लगातार छठी बार आईसीसी की एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है.

विराट कोहली



No comments:

Post a Comment